Today Breaking News

गाजीपुर में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 5 झुलसे, 1 की हालत गंभीर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के कासिमाबाद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रविवार कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। वही एक 35 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। झुलसे हुए अन्य लोगों का अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कासिमाबाद क्षेत्र में मौसम के रूप बदलते ही दोपहर से अचानक तेज चमक दमक के साथ बारिश होने लगा। इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी जितेंद्र राजभर पुत्र शेषनाथ राजभर अपने खेत का मेड करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। वही ग्राम सभा प्राणपुर में भीष्म यादव पुत्र संजय यादव को आकाशीय बिजली द्वारा आंशिक रूप से झुलस गए हैं। जिनका इलाज मुहम्मदाबाद अस्पताल में चल रहा है। ग्राम टोडरपुर में राजेश राजभर पुत्र जवाहर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। जिनका इलाज बाराचवर सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के कर्मा गांव के एक 10 वर्षीय दीपू पुत्र गुड्डू राम झुलस गए। वही केरौना गांव के पिंकी कुमारी पति वेद प्रकाश खरवार को आकाशीय बिजली के चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गई। जिनकी हालत गंभीर होने पर कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वही कर्मा गांव के रोहित राम आकाशी बिजली से घर का छत फट गया जिससे परिजनों ने हड़कंप मच गया। कासिमाबाद तहसीलदार जया सिंह ने बताया कि कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में आकाशीय बिजली के झुलसने की तीन लोगों की सूचना मिली है।

'