Today Breaking News

मानसून की एंट्री...पूर्वांचल के 10 जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, 48 जिलों में अलर्ट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। सोनभद्र के रास्ते मानसून की एंट्री हो गई है। वहीं, आज यानी सोमवार को वाराणसी समेत आसपास के 10 जिलों में मानसूनी इफेक्ट से जोरदार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलेंगी। जबकि 48 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
अगले 6 से 7 दिनों में पूरे यूपी में मानसून के पहुंचने की संभावनाएं हैं। जबकि 2 दिन में गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल में मानसूनी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं रविवार को सबसे ज्यादा 24 मिलीमीटर की बारिश फतेहपुर और प्रयागराज में 8.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यूपी में अगले 6 दिनों तक लगातार आंधी-बारिश का अलर्ट है। आज 48 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें से पूर्वी यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया, संतरविदास नगर (भदोही) में जोरदार बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी से आ रहा मानसून पिछले 3 दिनों से यूपी के कुशीनगर 100 किलोमीटर दूर पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के बॉर्डर पर ही है। वो भी 2 दिन में प्रवेश कर सकता है।
सोनभद्र पहुंचा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि मानसून अपने तय समय से 5 दिन लेट है। इसलिए, बारिश के दिन कुछ कम हो। ये भी संभव हो कि इस बार बारिश के कुल 40 दिनों में किसी किसी दिन जरूरत से ज्यादा बारिश हो जाए।

सबसे गर्म रहा मथुरा, भदोही सबसे ठंडा
यूपी का सबसे गर्म जिला मथुरा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 40.8°C तक चला गया। दूसरा सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा। यहां का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भदोही का पारा महज 23.7°C ही रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के अलावा आज 9 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया।

यूपी के टॉप 5 गर्म जिले
मथुरा - 40.8°C प्रयागराज - 40.7°C नोएडा - 40.5°C कन्नौज- 40.4°C आगरा - 40.2°C
'