Today Breaking News

उत्तर प्रदेश के 47 जिलों में बारिश का अलर्ट, नौतपा का असर होगा कम

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में नौतपा के 7वें दिन शुक्रवार को भी भीषण गर्मी पड़ी। अगले 48 घंटों में गर्मी का असर कम होने के आसार हैं। यूपी में 72 घंटे में 189 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके पीछे गर्मी की वजह बताई जा रही है। लेकिन ज्यादातर की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। शुक्रवार को अयोध्या में 72 घंटे में 18 लावारिस शव दाह संस्कार के लिए लाए गए।
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में तपिश अब भी बरकरार है। 21 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। 47 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। 14 जिलों में रातें बेहद गर्म हो सकती हैं। अब अरब सागर से आने वाली नम हवाएं आना शुरू हो गई हैं। इसकी वजह से कई जिलों में तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील पांडेय के मुताबिक, 4 जून तक बारिश के आसार बन रहे हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज आंधी भी चल सकती है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में प्रदेश को लू से राहत मिल सकती है। वहीं 2 जून से नौतपा का प्रभाव भी खत्म हो जाएगा। हालांकि प्रदेश में रातें अभी गर्म बनी रहेंगी। नम हवाओं और गर्म हवाओं के टकराने से बादल बन सकते हैं। इससे दिन में सूरज की तपिश से लोगों को राहत मिल सकती है।

48 घंटे के दौरान औसत अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। औसत अधिकतम तापमान अभी तक का सबसे अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश में 48 डिग्री के साथ बुलंदशहर सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया।

कानपुर में गर्मी का 30 साल का रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार को कानपुर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 31 मई,1994 में 46 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं कानपुर में सुबह से ही कड़ी धूप छाई रही। सुबह का ही तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर।

इन जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट
कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर।

इन 47 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर।

'