Today Breaking News

उत्तर प्रदेश में थमा बारिश का सिलसिला, फिर कहर बरपाएगी गर्मी, भीषण लू का अलर्ट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में गर्मी का सिलसिला जारी है लेकिन पिछले दिनों की तुलना में कम गर्मी पड़ रही है। रात में भी तापमान में सुधार है। मौसम विभाग की माने तो 7 जून को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 
वहीं पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। दोनों ही हिस्सों में लू चलने का अलर्ट है। कानपुर देहात, कानपुर नगर और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर लू चलने की संभावना है। वहीं उरई जहां सबसे गर्म शहर रहा है वही राजधानी लखनऊ में 39℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, औरैया, प्रयागराज, फतेहपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर चलने के आसार है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने, बिजली गिरने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

वहीं अगले कुछ दिनों की बात करे तो 8 जून से 10 जून के बीच प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 8 जून को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सो में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी है। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। इसके साथ ही 9 और 10 जून को भी पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है। दोनों हिस्सों में भीषण लू के अलर्ट के साथ ही 20 से 30 किमी/घंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। वहीं गुरुवार को औराई में सबसे गर्म दिन रहा है। उरई में 45.2℃, झांसी में 44.1℃, आगरा ताज में 43℃, कानपुर में 43.4℃, इटावा में 40℃, वाराणसी में 42℃ और फतेहपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
'