Today Breaking News

मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी...उत्तर प्रदेश में इस दिन आंधी के साथ बरसेगा पानी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. भीषण गर्मी और लू से परेशान उत्तर प्रदेश के लोगों को मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर लोगों की चिंता दूर की है। कहा है कि जल्द ही लू का कहर खत्म होने वाला है। आज और कल यानी रविवार और सोमवार को पूरे प्रदेश में प्रचंड लू और तपन का प्रकोप बना रहेगा। 18 को पश्चिमी यूपी में प्रचंड लू चलेगी लेकिन पूर्वी यूपी में इसका असर कम हो जाएगा। इसके अगले ही दिन यानी 19 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बौछारें पड़ने के आसार हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 20 और 21 जून को पूरे प्रदेश में बारिश होने या गरज चमके साथ बौछारें पड़ने के आसार बन रहे हैं।
अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार में आगे बढ़ने के उपरान्त ही मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट होगी।
पूर्वी यूपी से सेट बिहार में 20 जून को मानसून के दस्तक देने की उम्मीद जताई गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मानसून के राज्य प्रवेश करने की आधिकारिक घोषणा शनिवार को की। 20 जून को मानसून उत्तर-पूर्व भाग से बिहार में प्रवेश करेगा। इसके एन दिन पहले यानी 19 जून की शाम से बादल छाने लगेंगे। वहीं 20 जून से सूबे के ज्यादातर हिस्सों में गरज, चमक व तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होगी। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल दो-तीन दिनों तक दक्षिण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना होगा। हालांकि उत्तर बिहार में गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। 
बिहार में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां तेजी से तैयार हो रही है। राज्य के कुछ जगहों पर पछुआ का प्रसार कम हुआ है और पुरवा तेज हुआ है। इसी वजह से लोग पसीने वाली गर्मी से दो-चार हो रहे हैं। शाम में चलने वाली तेज हवाओं में शीतलता है। यह मौसम मानसून के आगमन का संकेत है। सूबे में मानसून का प्रवेश किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते होता है। यहां पिछले दो दिनों से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है।
'