Today Breaking News

गाजीपुर में सपा से अफजाल अंसारी जीते, भाजपा के पारसनाथ राय को 1.20 लाख वोटों से हराया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर काउंटिंग चल रही है। इंडी गठबंधन ने 6 और NDA ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। NDA 32, इंडी गठबंधन 33 और 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हैं। बसपा शून्य पर सिमटती दिख रही है।
मोदी सरकार में मंत्री अजय मिश्र टेनी, स्मृति ईरानी, महेंद्र नाथ पांडेय, भानु प्रपात वर्मा और कौशल किशोर चुनाव हार गए हैं। अयोध्या में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा के लल्लू सिंह 40 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए हैं।

वाराणसी से पीएम मोदी, रायबरेली से राहुल गांधी, नगीना से चंद्रशेखर और लखनऊ से राजनाथ सिंह चुनाव जीत गए हैं। वहीं, आजमगढ़ से दिनेश लाल निरहुआ और सुल्तानपुर से मेनका गांधी चुनाव हार गई हैं।

यादव परिवार की बात करें, तो आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव और फिरोजाबाद से अक्षय यादव चुनाव जीत गए हैं। कन्नौज से अखिलेश आगे चल रहे हैं। सिर्फ बदायूं से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव पीछे चल रहे हैं।

वही गाजीपुर से अफजाल अंसारी भी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के पारसनाथ राय को 1.20 लाख वोटों से हराया है। गाजीपुर लोकसभा सीट पर 33वें राउंड में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी 124266 वोट से जीते। बीजेपी से प्रत्याशी पारस नाथ राय को 413518 वोट। सपा से प्रत्याशी अफजाल अंसारी को 537784 वोट।
'