Today Breaking News

बनारस में बीवी के शराब और सिगरेट पीने से परेशान टीचर ने किया सुसाइड, 1 वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, वाराणसी. वाराणसी में पत्नी के शराब और सिगरेट पीने से परेशान होकर स्पोर्ट्स टीचर ने रविवार को सुसाइड कर लिया। 1 साल पहले उसने लव मैरिज की थी। शव के पास सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है- मेरी पत्नी मुझे ऐसे धोखा देगी, मैंने सोचा नहीं था।
घटना खुशहाल नगर कॉलोनी के सेक्टर-5 की है। 1 दिन पहले रात में टीचर शिवम और उसकी पत्नी खुशी सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने थाने में समझौता कराने के बाद दोनों को घर भेज दिया था। लेकिन घर आने पर फिर झगड़ा हो गया। इसके बाद टीचर ने किचन में फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

शिवम के पिता जय प्रकाश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी के फॉलोवर हैं। उन्होंने बताया कि मैं परिवार के साथ किराए के मकान में रहता हूं। दो बेटे थे। बड़ा बेटा बेंगलुरु में स्पोर्ट्स टीचर है। छोटा बेटा शिवम मऊ के सेंट पाल कॉलेज में स्पोर्ट्स टीचर था। 18 जनवरी 2023 को शिवम ने खुशी सिंह निवासी अशोक बिहार कॉलोनी से अष्टभुजी मंदिर से लव-मैरिज की थी।

पिता ने बताया- शादी के 1 महीने तक दोनों खुश थे, लेकिन बाद में बेटे को पता चला कि बहू खुशी शराब और सिगरेट पीती है। इसे लेकर दोनों अक्सर झगड़ते थे। 2-3 महीने बाद बेटे ने हम लोगों को इस बारे में बताया।

मैंने और पत्नी ने बहू को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। उसने हम लोगों के सामने भी शराब और सिगरेट पीना शुरू कर दिया। बहू हरकतों से बेटा परेशान रहता था।

पुलिस में झूठी शिकायत कर बेटे को प्रताड़ित करती थी
बहू पुलिस से झूठी शिकायत कर बेटे को प्रताड़ित करती थी। फिर मायके चली गई। बेटे ने किसी तरह से उसने मनाया। फिर उसे घर लेकर आया। कल रात बेटे-बहू के बीच झगड़ा हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने हम लोगों को थाने बुलाया। बहू और बेटे में समझौता कराया। जैसे ही हम लोग घर पहुंचे, तभी बहू के बहन-जीजा भी घर पहुंच गए। उन्होंने बेटे से झगड़ा किया। काफी देर तक हंगामा चला। किसी तरह से वो लोग शांत हुए।
स्पोर्ट्स टीचर शिवम की फाइल फोटो।
पिता ने बताया- शिवम रात में खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। किचन में कब गया, इस बारे में पता नहीं। सुबह शिवम की मां पानी पीने के लिए किचन में गई। वहां पर शिवम का शव पंखे से लटका था। इस पर उनकी चीख निकल गई। हम लोग दौड़कर वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।

चांदमारी चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा, देखा तो बेटे के हाथ की नस भी कटी हुई थी। खुशबू की दूसरी शादी थी। उसकी आदतों की वजह से पहले पति ने उसे छोड़ दिया था।

नोट में लिखा- पत्नी ने बेवफाई की
सुसाइड नोट में शिवम ने 19 लाइन में अपने एक साल के दर्द को बयां किया। शिवम ने सबसे पहले अपने माता-पिता से माफी मांगी। उसने पत्नी के लिए लिखा- वो मुझे ऐसे धोखा देगी, मैंने सोचा नहीं था। उसे बहुत अच्छा जानकर शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसने अपना रंग दिखा दिया।

पत्नी मुझसे बेवफाई करने लगी। मैंने जो सोचा नहीं था, वो काम तुमने किया। अब मेरे पास सुसाइड के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। हालांकि, पुलिस ने सुसाइड नोट नहीं दिया है।
'