Today Breaking News

गाजीपुर में होमगार्ड के घर पर पथराव, पीड़िता बोला- विपक्षी जमीन पर कर रहें कब्जा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के खालिसपुर गांव में होमगार्ड महेंद्र यादव की वर्षों पूर्व काबिज भूमि पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। जबकि इसका मामला ग्राम न्यायालय जखनिया और सिविल कोर्ट में विचाराधीन है।
पीड़ित होमगार्ड महेंद्र यादव ने बताया कि 9 जून को विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने थाने पर बुलाकर दोनों पक्षों में बकायदे समझौता कराया और यथा स्थिति बरकरार रहने का दोनों पक्षों ने सुलह समझौता किया। लेकिन पिछले 48 घंटे से लगातार होमगार्ड महेंद्र यादव के टिन शेड के मकान पर छत पर से महिला और पुरुष पत्थर फेंक कर कई टिन शेड को तोड़ दिए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। विवादित भूमि में लगातार महिलाओं द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है।

जब महेंद्र यादव ने दुल्लहपुर थाने में आवेदन देकर फरियाद किया तो मौके पर उपस्थित थाने के उपनिरीक्षक ने कहा कि जल्द पुलिस आपके घर पर जाएगी, लेकिन 48 घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। उसके बाद आज जाकर क्षेत्राधिकारी से भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

फरियादी होमगार्ड महेंद्र यादव ने बताया कि विपक्षी दबंग व्यक्ति है, और लगातार भूमि में ईंट रखकर कब्जा कर रहा है। कोई मौके पर जा रहा है विरोध करने तो उल्टा उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस को आवेदन देने के बावजूद 48 घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस सिलसिले में दुल्लहपुर थाने के उपनिरीक्षक जयदीप ने बताया कि इस मामले की तहरीर मिली है, जल्द मौके पर जाकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
'