Today Breaking News

गाजीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में 438 शिकायतों में 27 का हुआ निस्तारण

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में लोकसभा चुनाव के चलते लगभग 3 महीने बाद जन समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न तहसीलों में किया गया। जिसमें उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में आई हुए फरियादों पर सुनवाई की गई।

मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें 75 शिकायत प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 438 शिकायत प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 27 शिकायत का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में 82 में 02 का मौके पर निस्तारण किया। जमानियं में 56 में 7 का निस्तारण किया गया। सैदपुर में 32 में 04 का निस्तारण किया गया। मुहम्मदाबाद में 78 में 05 का निस्तारण किया गया। सेवराई में 39 में 03 का निस्तारण किया गया एवं जखनियां में 76 में 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराई जाय। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी तीन दिन में शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमें लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

'