Today Breaking News

गाजीपुर में युवक की दूसरी शादी की अफवाह, लड़के के घर जा धमके लड़की पक्ष के लोग...मारपीट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में दूसरी शादी के अफवाह के चक्कर में लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंचे। जहां कहासुनी के दौरान हुई मारपीट और घर में तोड़ फोड़ करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा और कुछ लोगों को पकड़ कर थाना लेकर गयी।
जानकारी के मुताबिक रजादी गांव निवासी राजनारायण बिंद अपनी लड़की प्रांजलि की शादी 2022 में चौथी राम के फौजी पुत्र दुर्गेश बिंद के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। एक महीने तक सब ठीक ठाक चला। फिर किसी बात को लेकर दोनों में तनातनी चलने लगी। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। लेकिन बात नहीं बन पाई। इसी बीच दुर्गेश अपने ड्यूटी से घर छुट्टी आया था। किसी ने अफवाह फैला दिया कि दुर्गेश दूसरी शादी कर लिया है।

जब दूसरी शादी की जानकारी लड़की पक्ष को हुआ, तो लड़की के घर की कुछ महिलाएं और पुरुष लड़के के घर जा धमके। बात ही बात में तू-तू मैं-मैं होने लगा। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बीच मारपीट और ईट पत्थर चलाने लगे। घर में तोड़फोड़ करने लगे। घर के खिड़की, दरवाजा, बेड, फ्रिज मोटरसाइकिल तोड़ डाले। जिसमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस देख लोग भाग खड़े हुए। कुछ लोगों को पुलिस पकड़कर थाना ले आई है।
थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि लड़के के पिता चौथी राम के तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़ फोड़ करने के मामले में 10 नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
'