Today Breaking News

लखनऊ में भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, एक कार्यकर्ता का सिर फटा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. लखनऊ में वोटिंग के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का सिर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है।
लखनऊ और मोहनलालगंज लोकसभा सीट पर रमाबाई स्थल में सुबह 8 बजे से वोट की गिनती शुरू है। मोहनलालगंज से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर सपा के आरके चौधरी से पीछे चल रहे हैं। वहीं लखनऊ से राजनाथ सिंह सपा के रविदास मेहरोत्रा से आगे चल रहे हैं।

लखनऊ में 30 राउंड और मोहनलालगंज में 42 राउंड के बाद फाइनल रिजल्ट आएगा। लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज से कौशल किशोर प्रत्याशी हैं। राजनाथ सिंह का मुकाबला सपा के रविदास मेहरोत्रा और कौशल किशोर का मुकाबला सपा के आरके चौधरी से है।
'