Today Breaking News

कॉन्स्टेबल की पत्नी का हंगामा...आरोप- पति ने देवर से रेप कराया, मेरी सुनवाई नहीं हो रही

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. आगरा में DCP सिटी ऑफिस में कॉन्स्टेबल की पत्नी ने हंगामा किया। महिला के मुताबिक, पति दहेज में 30 लाख रुपए देने का दबाव बना रहे थे। नहीं देने पर शारीरिक शोषण किया गया। 2 दिन पहले मुझे किराये के मकान पर बुलाकर धमकाया गया। मेरे देवर ने रेप किया।
महिला बदहवास होकर जमीन पर लेट गई। महिला कॉन्स्टेबल ने उनको संभाला।
महिला के मुताबिक, पुलिस ऑफिस के चक्कर काटने के बाद भी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। महिला के साथ उसके पिता भी मौजूद थे। वह पुलिस विभाग में सिपाही हैं। इस मामले में DCP सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।

पीड़ित महिला मैनपुरी की रहने वाली है। उन्होंने बताया- 1 साल पहले मेरी शादी नितिन यादव से हुई थी। वह एक सपा जनप्रतिनिधि के गनर हैं। शादी के पहले 10 दिन घर का माहौल सही था। मगर उसके बाद दहेज में 30 लाख रुपए देने की मांग होने लगी। दबाव था कि अपने घर से दहेज लेकर आओ। जब मैंने पति की डिमांड अपने घर तक नहीं पहुंचाई।

तब शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। 20 दिन बाद मुझे घर से निकाल दिया। फिर मैं अपने पिता के घर पर ही रहने लगी। उन्होंने मेरे पति को समझाने का प्रयास किया, मगर वो उनको भी धमकाने लगा। इसकी शिकायत थाने में की। मगर एफआईआर नहीं लिखी गई।

महिला अपने पिता के साथ बुधवार को DCP सिटी सूरज कुमार राय के ऑफिस पहुंची। महिला ने अपने कॉन्स्टेबल पति के खिलाफ एफआईआर और कार्रवाई की मांग की। फिर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मेरे साथ रेप किया गया है। मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। महिला जमीन पर बैठ गई, अपने हाथों की चूड़ियां तोड़ दीं। उन्हें किसी तरह महिला कॉन्स्टेबल ने संभाला।

इस दौरान उनके पिता वहीं मौजूद थे। उनके सिर पर पट्टी बंधी हुई थी। वह भी सुनवाई नहीं होने के आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि अपने अपने ही डिपार्टमेंट में सुनवाई नहीं हो रही है। DIG से लेकर हर ऑफिस गए, मगर सिपाही दामाद के खिलाफ कार्रवाई नहीं करवा पाए। महिला चीख रही थी कि मुझे न्याय चाहिए। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की। फिर उन्हें ऑफिस के बाहर ले जाया गया। महिला को नगला पदी थाने में भेजा गया है।
महिला ने कहा- कई महीनों से पति मुझसे अलग रहते आ रहे हैं। मैं उनसे साथ रहने के लिए कह रही थी। सोमवार शाम मेरे पति का फोन आया। उन्होंने न्यू आगरा के नगला पदी स्थित किराए के घर पर बुलाया। वह उनका भाई यानी मेरा देवर भी मौजूद था। वहां उन्होंने मुझे धमकाया, जब मैं साथ रहने पर अड़ी रही। तब देवर ने मेरे साथ रेप किया।

यह बात जब मैंने अपने पिता को बताई। तब वह भी वहां पहुंचे। मेरे पति और उनके भाई ने मारपीट की। इसकी शिकायत के बाद भी थाना प्रभारी ने कोई लिखा-पढ़त नहीं की। महिला का आरोप है कि उसे थाने से धमकी देकर भगा दिया गया। DCP सिटी सूरज कुमार राय ने कहा- पूरा मामला सुना गया है। अब महिला के आरोपों के मुताबिक, जांच के लिए के लिए आदेश दिया गया है।
'