Today Breaking News

गाजीपुर में बिना टिकट के पकड़े गए 138 रेलयात्री, 35 हजार के जुर्माने की हुई वसूली

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ऑपरेशन संवेदना चलाकर गर्मी से राहत के लिए भीड़ प्रबंधन, जल सेवा, इकोनॉमी मिल एवं रेल नियमों का कड़ाई से पालन कर भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गाजीपुर में अनधिकृत यात्रियों को वातानुकूलित कोचों में प्रवेश करने से रोका गया।
औड़िहार स्टेशन पर रेड अभियान चलाकर द्वारा अनाधिकृत और बिना टिकट यात्रियों की धर-पकड़ की गई। गाड़ी संख्या 05169 ,05427 व 15111 में बस रेड टीम द्वारा टिकट जांच की गई। जिसमें 138 यात्री बिना टिकट के पाए गए। जिसमें से 109 यात्रियों को ट्रेन में ही टिकट बनाकर छोड़ दिया गया तथा शेष 29 यात्रियों को बस में बैठाकर वाराणसी सिटी लाकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसमें से 23 यात्रियों ने जुर्माना जमा किया तथा शेष 6 यात्रियों का ट्रायल किया गया।

पकड़े गए यात्रियों से रेल किराए के रूप में 8690 तथा जुर्माना 11500 वसूल किया गया। इस प्रकार यात्रियो से कुल जुर्माना 35,100 रुपए वसूल किया गया। इस बस रेड अभियान में कुल 20 टीटीई तथा रेलवे सुरक्षा बल के कुल 6 जवान शामिल थे। यह टिकट जांच अभियान 30 जून तक विशेष रूप से चलाया जाएगा।
'