Today Breaking News

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मंडल, जिला, ब्लॉक और विधानसभा स्तर की सभी पार्टी कार्यकारिणी भंग

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी की सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। लोकसभा चुनाव में सुभासपा ने सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ा और वह भी हार गई। घोसी लोकसभा सीट से राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने चुनाव लड़ा लेकिन सपा के राजीव राय ने उन्हें हरा दिया।
इस हार के बाद से ही पार्टी में लगातार समीक्षा बैठकें की गईं। पार्टी की बैठक में निर्णय लेते हुए ओपी राजभर ने यूपी की सभी प्रदेश, मंडल, जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी यह जानकारी शेयर की गई है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश से लेकर जिला और विधानसभा तक की सभी कार्यकारिणी भंग करने के बाद नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
'