Today Breaking News

हृदयगति रूकने से गाजीपुर के नायब सूबेदार का निधन, लोगों ने नमन आंखों से दी अंतिम विदाई

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के देवकली क्षेत्र के चकेरी गांव निवासी नायब सूबेदार का ड्यूटी के दौरान हृदयगति रूकने से निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को घर आते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।
सुरेंद्र सिंह यादव मध्य प्रदेश के जबलपुर में ड्यूटी करते थे। बीते कुछ दिनों पूर्व उनके घर में शादी होने के दौरान वो शामिल होने के लिए छुट्टी पर आए थे। उनकी पत्नी ने बिलखते हुए बताया कि उनकी मौत के पूर्व उनसे बात हुई तो उन्होंने कहा कि पूरा शरीर दर्द कर रहा है और सीने में दर्द हो रहा है। जिसके बाद दवा लेने के लिए पत्नी ने कहा। इसके बाद उनका फोन नहीं आया। बाद में पता चला कि उनका निधन हो गया है। घटना का पता चलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर पर गांव के लोग जुट गए।

शुक्रवार को सैनिक सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर आया और काफी देर तक घर में ही अंतिम दर्शन के लिए रखा गया और फिर शवयात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा बाइक लेकर व पैदल शामिल थे और भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा, सुरेंद्र का नाम रहेगा, के नारे लगाते हुए तिरंगा लहराते चल रहे थे। श्मशान घाट पर सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके साथ अंतिम विदाई देने के लिए वाराणसी की कंपनी से जवान साथ आए थे।

वहीं करण्डा क्षेत्र के बाघी गांव निवासी सीआरपीएफ जवान सुभाष यादव का शव पैतृक गांव बाघी में शुक्रवार को पहुंचने पर लोगों की आंखे नम हो गयी। अंतिम यात्रा में गाजीपुर के गणमान्य लोग उपस्थित होकर भावभीन श्रंद्धाजलि दी। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, सदर के विधायक जैय किशन शाहू, जिला पंचायत सदस्य दिवेन्द्र यादव टिंकू, सपा नेता सत्या यादव आदि श्रद्धाजंलि देते हुए नमन किया।
'