Today Breaking News

साहब...सास बनाना चाहती है समलैंगिक संबंध, नहीं देती पूरे कपड़े...FIR दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है। बहू का आरोप है कि सास उसके साथ समलैगिंग संबंध बनाती है। विरोध करने पर ब्लेड से उसके हाथ काट देती है। दहेज के लिए प्रताड़ित करती है। ब्लाउज पेटीकोट में कई महीने तक घर में बंद रखा।
जगदीशपुरा क्षेत्र की महिला ने शिकायत की है कि 2022 में उसकी शादी गाजीपुर के आलोक उपाध्याय से हुई। शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा। उसके सभी जेवर ले लिए गए। आरोप है कि ससुराली जन मारपीट करते थे। खाना पीना नहीं देते थे। ननद ने कपड़े छीन लिए। कई महीनों तक पेटीकोट और ब्लाउज में ही घर में रखा।

महिला का आरोप है कि 2023 में उसका बेटा हुआ। पति ने मारपीट की, बेटे को नाजायज बताया। घर से निकाल दिया। पड़ोसियों के समझाने पर घर के अंदर बुलाया। 2023 दिसंबर में महिला के पिता उसे अपने साथ मायके ले आए।

7 जून को ससुरालवालों ने समझौते के लिए बुलाया। इस दौरान भी धक्का मुक्की की। धमकी दी। महिला ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी, जिस पर पति, सास, ननद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है।
'