Today Breaking News

गाजीपुर सांप के काटने से अधेड़ की मौत

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के दुल्लहपुर में जलालाबाद ग्राम सभा में सुदर्शन यादव की सांप काटने से मृत्यु हो गई। बता दे की बीते रात शाम को लगभग 7:00 बजे सुदर्शन यादव शौच करने के लिए खेत में गया हुआ था। तभी रास्ते में ही शौच करने से पहले ही सांप ने उनके पैरों में काट लिया। लेकिन सुदर्शन यादव इस बात से अनजान था, कि हमको जहरीले सांप ने काटा है। सुदर्शन यादव को लगा कि कुछ दूसरा चीज कटा होगा और वह शौच करने चला गया।
शौच कर के आया तो देख की पर के अंगूठे से ब्लड आ रहा था। तब शुदर्शन यादव को लगा की जहरीले सांप ने काट लिया है। तब आनंद फानन में गांव वालों ने सुदर्शन यादव को इलाज करने के लिए मऊ ले जाने लगे। मऊ ले जाते वक्त रास्ते में ही सुदर्शन यादव की गाड़ी में ही मौत हो गई। उसके बाद सुदर्शन यादव की लाश लेकर लोग घर चले आए और इसकी लिखित सूचना दुल्लहपुर थाने पर मृतक का भाई बैद्यनाथ ने दिया। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्ज में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

सुदर्शन यादव पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। जिनकी उम्र लगभग 45 वर्ष थी। सुदर्शन यादव मजदूरी करके जीवन यापन कम कर रहे थे। जिनमें दो लड़का एक लड़की थी। एक लड़का कक्षा 9 में और यह दूसरा लड़का कक्षा 12 में और लड़की ग्रेजुएशन कर रही है। सुदर्शन यादव की पत्नी की मृत्यु साल भर पहले हुई थी। सुदर्शन यादव की मृत्यु के बाद उनके बच्चों को देखभाल करने के लिए कोई नहीं है। बच्चों के सर से मां बाप का साया उठ जाने से बच्चों को रो-रो कर बुरा हाल था। गांव वाले ढाढस बढ़ा रहे थे। समाज सेवी अशोक यादव ने कहां की जो कुछ बन पड़ेगा हम इस परिवार की पूरा मदद करेंगे।
'