Today Breaking News

रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी सस्ती दवाएं, जन औषधि केंद्र खोलने का आदेश जारी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. देशभर के रेलवे स्टेशनों का री-डेवलपमेंट कर उन्हें एयरपोर्ट के लुक में लाया जा रहा है। सफर के दौरान यात्रियों को हर फैसिलिटी मिले इसे लेकर सबसे ज्यादा योजनाएं लागू की जा रही हैं। अब जल्द ही देशभर के 61 अहम रेलवे स्टेशनों पर लोगों को सस्ती दवाएं मुहैया होंगी।
यानी की महंगे दामों वाली जेनेरिक दवाएं हर कोई सरकारी योजना के तहत सस्ते दामों में खरीद सकेगा। इसके लिए रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड ने तेजी से तैयारी करते हुए सभी रेलवे जोन, मंडल को आदेश पत्र जारी कर दिया है।

रेल मंत्रालय का लेटर जारी, 30 दिन की टाईम लाइन
रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड की ओर से जारी पत्र में खासतौर से टाइम लाइन दी गई है। कहा गया कि इसकी टेंडर प्रक्रिया तीन जुलाई से शुरू कर दें। 30 दिन में इसे पूरा करें यानि 3 अगस्त तक कंपलीट कर बताएं। एक महीने के अंदर रेलवे स्टेशनों पर केंद्र तैयार करें, उसे सजाने, संवारने का काम पूरा करें। बिजली कनेक्शन तक हो जाए।

जन औषधि केंद्र का तोहफा सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की झोली में आया है। जहां कई कई राज्यों में महज एक केंद्र खोले जा रहे हैं वहीं यूपी में 13 केंद्र खुलेंगे। इसी प्रकार पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मंडल में 4 केंद्र खोले जाएंगे।

यूपी को सबसे ज्यादा, वाराणसी मंडल को 3
यूपी - 13, महाराष्ट्र 5, पश्चिम बंगाल 7, झारखंड 3, बिहार 4, मध्य प्रदेश 3, छत्तीसगढ़ 1, कर्नाटक 2, गुजरात 3, दिल्ली 1, आंध्र प्रदेश 2, उत्तराखंड 1, पंजाब 1, त्रिपुरा 1, राजस्थान 4, केरला 1, तामिलनाडु 2, पंडुचेरी 1, तेलंगाना को 1 जन औषधि केंद्र का तोहफा मिला है।

आइए अब बताते हैं किन स्टेशनों पर खुलेंगे केंद्र
  • डिविजन मुंबई - दादर स्टेशन
  • डिविजन पुणे - अहमदनगर स्टेशन
  • नागरपुर में नागपुर स्टेशन
  • हावड़ा डिविजन -वर्धमान स्टेशन
  • असनसोल डिविजन - जसडीह स्टेशन
  • मालदा डिजिवन - भागलपुर स्टेशन
  • दानापुर - आरा स्टेशन
  • सोनेपुर - हाजीपुर स्टेशन
  • समस्तीपुर - समस्तीपुर स्टेशन
  • खुर्दा रोड - ब्राहमापुर स्टेशन
  • वाल्टेर - विशाखापटनम स्टेशन
  • खुर्दरोड - कटक स्टेशन
  • मुरादाबाद - हरिद्वार स्टेशन
  • फिरोजपुर - पठानकोर्ट स्टेशन
  • दिल्ली - दिल्ली स्टेशन
  • प्रयागराज - प्रयागराज जंक्शन
  • प्रयागराज - अलीगढ़ स्टेशन
  • झांसी - ललितपुर स्टेशन
  • कटिहार - न्यू जलपाई गुड़ी स्टेशन
  • अलीपुरद्वार - न्यू कूचबिहार स्टेशन
  • लंमडिंग - अगरतला स्टेशन
  • लखनऊ - अलीबाग स्टेशन
  • लखनऊ - गोंडा जंक्शन
  • लखनऊ - बस्ती स्टेशन
  • वाराणसी - दिओरिया सदर
  • वाराणसी - बिल्लई
  • वाराणसी - छपरा स्टेशन
  • इज्न - फरुर्खाबाद जंक्शन
  • इंज्न - कासगंज जंक्शन
  • इज्जतनगर - बरेली सिटी
  • लखनऊ - बादशाह नगर
  • वाराणसी - वाराणसी सिटी
  • जोधपुर - बाड़मेर
  • जयपुर - दुर्गापुर स्टेशन
  • अजमेा - फलना स्टेशन
  • त्रिवेंद्रपुरम - थ्रीसूर स्टेशन
  • त्रिवेंद्रपुरम - नगरकोईल जंक्शन
  • चेन्नई - चेंगलापट्‌टू स्टेशन
  • त्रिचूलराईपाली - विजयवाड़ा जंक्शन
  • हैदराबाद - केचेहलगुडा जंक्शन
  • नांदेड - नांदेड़ स्टेशन
  • चक्रधरपुर - टाटानगर स्टेशन
  • खड़गपुर - बालासोर स्टेशन
  • रांची - रांची स्टेशन
  • अद्रा - पुरुलिया स्टेशन
  • बिलालसपुर - बिलासपुर सटेशन
  • बिलासपुर - अन्नूपुर स्टेशन
  • नार पुर - नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन
  • एसबीसी- बंगलुरु जंक्शन
  • मैसूर - देवनगरी स्टेशन
  • हुबली - बेलागाली स्टेशन
  • एडीआई- चंदडलाेडिया स्टेशन
  • राजकोट - राजकोट स्टेशन
  • मुंबई - वापी स्टेशन
  • जबलपुर - कटनी स्टेशन
  • भोपाल -भोपाल स्टेशन
  • कोटा - कोटा स्टेशन
  • मेट्रो रेलवे - दक्षिणेश्वर
  • मेट्रो रेलवे - नेताजी स्टेशन
  • मेट्रो रेलवे - सियालदाह स्टेशन
'