Today Breaking News

गाजीपुर में पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला शव

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में युवक का पेड़ के सहारे लटकता शव मिला। पेड़ पर शव लटका देख गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना ग्रामीणों से मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी।
शव की पहचान कृष्णा बागदी निवासी उदयपुर इलम बाजार जिला वीरभूमि बंगाल के रूप में की गयी। पुलिस ने अपनी फील्ड यूनिट को भी सूचना दी। शव को कब्जे में लिया उसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गयी।

मसौनी गांव के सर्वजीत राजभर के परिवार के सदस्य बंगाल में रहकर खेती बारी करते है। वहीं से मृतक के परिवार से जान पहचान है। सर्वजीत राजभर के परिवार की माने तो मृतक कृष्णा बागदी चार साल से सूरत रहता था। गुरुवार को मृतक के परिजनों का फोन आया की कृष्णा बक्सर उतरेगा। हम लोग कल आकर उसे वापस अपने घर ले जाएंगे। उसके बाद सर्वजीत राजभर के परिवार के लोग उसे बक्सर से मसौनी ले आए।

कृष्णा बागदी रात को खा पीकर सो गया। सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों में चर्चा कि युवक घर से नाराज होकर आया था। हालांकि वह किन परिस्थितियों में आया था। कैसे पेड़ के पास पहुंचा था। यह जांच का विषय है।

थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मसौनी गांव के एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला था। मौत की वजह शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। परिजनों को सूचना भेज दी गयी है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
'