Today Breaking News

गाजीपुर ARTO ने ओवरलोड एवं बिना परमिट वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान, वाहनों चालकों में हडकंप

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के जमानियां में देर शाम को एआरटीओ सौम्या पांडेय ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर अपनी टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसके चलते वाहनों चालकों में हडकंप मच गया।

चलाए गए इस अभियान में एआरटीओ ने चार ओवरलोड ट्रकों को पकड लिया। जिसमें दो कोयला लदे, एक गिट्टी लदे और एक सीमेंट लदे थे। इस सभी वाहनों को सम्बन्धित थानों को सुपुर्द कर सीज करने के बाद इनके ऊपर पांच लाख का जुर्माना ठोंक दिया।

एआरटीओ सौम्या पांडेय के इस सख्त रुख के कारण वाहन चालकों व इसमें संलिप्त लोगों में अफरातफरी मच गई। यह अभियान देर शाम तक चलता रहा। जिसके चलते विभिन्न मार्गों पर वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए वाहनों को मार्गों किनारे खड़ाकर फरार हो गए। जिसके चलते मार्गों पर सन्नाटा पसर गया। वाहन चालक एआरटीओ के द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के समाप्त होने की पल पल की जानकारी अपने लोगों के जरिए लेते रहे।

इस दौरान एआरटीओ सौम्या पांडेय ने चेताया कि मोटर वाहन अधिनियम के खिलाफ कोई भी वाहन मार्ग पर परिवहन करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों को किसी सूरत में मार्गों पर नहीं चलने दिया जाएगा।

एआरटीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि‌ वह अपनी टीम के साथ मेदनीपुर के समीप ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बिहार की ओर से दो कोयला लदे ट्रक व जमानियां की‌ ओर से एक गिट्टी लदा ट्रक आते दिखा। बताया कि जब उन्हें रोककर कागजात मागें तो वह ओवरलोड मिले। इसी तरह जमानियां कोतवाली के समीप एक सीमेंट लदा ओवरलोड ट्रक पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी चारों ओवर ट्रकों को सम्बन्धित थानों को सुपुर्द कर सीज करने के साथ ही सभी चारों पर करीब पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ सौम्या पांडेय ने बताया कि‌ मार्गों पर किसी भी सूरत में ओवरलोड वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

'