Today Breaking News

अफजाल अंसारी ने कर ली मनोज सिन्हा की बराबरी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी ने अब मनोज सिन्हा की बराबरी कर ली है। उन्होंने भी तीन बार सांसद बनने का गौरव हासिल कर लिया है। इससे पहले वह वर्ष 2004 और 2019 में वह सांसद रह चुके हैं। 
उधर मनोज सिन्हा 1996 में पहली बार बीजेपी के सिंबल पर सांसद बने थे। इसके उपरांत 1998 में सपा के ओम प्रकाश सिंह और 1999 में दोबारा बीजेपी से मनोज सिन्हा इस सीट पर जीत हासिल किए थे। 2014 के चुनाव में मनोज सिन्हा की वापसी हुई और वह तीसरी बार जिले से सांसद चुने गए थे। 
वर्ष 2019 के चुनाव में सपा बसपा और रालोद के गठबंधन में सीट बीएसपी के खाते में आई। बीएसपी ने अफजाल अंसारी को अपना कैंडिडेट बनाया था, जिसमें अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को कड़ी शिकस्त दी थी। इसके बाद वर्ष 2024 के चुनाव में सपा से तीसरी बार अफजाल अंसारी ने सांसद बनने का खिताब अपने नाम किया है।
'