Today Breaking News

शादी के 14 साल बाद प्रोफेसर को पता चला पत्नी पहले से शादीशुदा, मुकदमा दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक एसोसिएट प्रोफेसर ने शादी के 14 साल बाद अपनी पत्नी पर धोखा देने और उत्पीड़न का आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनकी शादी से पहले भी उनकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से निकाह किया था। इसके बाद झूठकर उनसे शादी की। घर में इतना बवाल मचाया कि वह अपनी मां के साथ अलग रहने पर मजबूर हो गए। परेशान शिक्षक ने अपनी पत्नी, साली और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
सिविल लाइंस में रहने वाले एसोसिएट प्रोफेसर ने एफआईआर दर्ज कराई है कि 2011 में असम की युवती से उनकी शादी हुई थी। आरोप है कि 13 मई, 2024 को बेडरूम में कागजात मिले जिससे पता चला कि उनकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन करके पहले भी दिल्ली में एक मुस्लिम युवक से निकाह किया था। आरोप है कि पत्नी की बहन और पिता ने मिलकर साजिश के तहत एसोसिएट प्रोफेसर के साथ उसकी दूसरी शादी करा दी। 
दांपत्य जीवन में विवाद बढ़ने पर ससुराल पक्ष ने दहेज हत्या में फंसाने की धमकी दी। ईटानगर में तैनाती के दौरान रसोई में गुटखा का पैकेट मिला था। जिसका विरोध करने पर उनकी पत्नी ने कलाई की नस काट ली थी। शिक्षक और उनकी मां के साथ मारपीट का भी आरोप पत्नी पर लगाया है। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने एक वीडियो वायरल किया और आत्महत्या की धमकी दी। उन्हें बदनाम करने की धमकी दी गई। इसके अलावा छात्राओं के साथ एसोसिएट प्रोफेसर की फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है। यौन उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी जा रही है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
'