Today Breaking News

उत्तर प्रदेश में 42 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती होगी, 2 चरणों में तैनाती जल्द

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में 42 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती होगी जल्द की जाएगी। सीएम योगी ने होमगार्ड विभाग को आदेश दिया। शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने फैसला लिया। यह तैनाती 2 चरणों में का जाएगी। 
21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवक 2 चरणों में भर्ती किए जाएंगे। बैठक में होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति प्रमुख सचिव अनिल कुमार भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि यह होमगार्ड स्वयंसेवक आपदा मित्र की तरह कार्य करेंगे। जल्द नियमावली तैयार करने का आदेश दिया गया है। 

मुख्यमंत्री की बैठक से जुड़ी बड़ी बातें

-मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा आपदा हो या जनसामान्य स्थित हर समय होमगार्ड स्वयंसेवकों ने अपनी जिम्मेदारी पूरी मेहनत से निभाई है। कानून व्यवस्था में सुधार लाने में भी उन्होंने पूरा प्रयास किया है।

-सीएम ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा समय में 76 हजार से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। लगभग 75 हजार ड्यूटी पॉइंट पर इनकी तैनाती की गई है। 2033 तक 42 हजार होमगार्ड रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में नियुक्तियां किया जाना जरूरी है।

- राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से तैनात आपदा मित्र कुशल हैं। आपदा मित्रों का प्रशिक्षण करावाकर उन्हें होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में सेवा देने का अवसर दिया जाना चाहिए। इस संबंध में नियमावली तैयार करवाने का सीएम ने निर्देश दिया।

-वर्तमान में सेवारत होमगार्डों को आपदा मित्र का प्रशिक्षण भी कराया जाए। होमगार्ड स्वयंसेवकों की फिजिकल फिटनेस के लिए उनकी साप्ताहिक ड्रिल भी कराई जानी चाहिए।
'