Today Breaking News

शादी के 2 महीने बाद ही दुल्हन ने ससुराल में किया कांड...पति की उड़ गई नींद

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, देवरिया. यूपी के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के 2 महीने बाद ही नई नवेली दुल्हन ने ससुराल में ऐसा कांड कर दिया कि सब हैरान रह गए। दरअसल विवाहिता ने प्रेमी को ससुराल बुलाकर उसके साथ रफूचक्कर हो गई। महिला के पति ने इस बात की जानकारी थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला को प्रेमी संग बरामद कर लिया। थाने में घंटों तक पंचायत चली। लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। 
बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की 25 अप्रैल को बलौचघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने ससुराल भी आ गई लेकिन फोन पर उसकी अपने प्रेमी से बातचीत होती रही। इ स बीच 22 जून को विवाहिता ने अपने प्रेमी को ससुराल बुला लिया। फिर आधी रात दोनों फरार हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पति ने बघौचघाट थाने में तहरीर दी। मामले की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने जब महिला के मायके में पूछताछ की तो प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला। 
पुलिस ने महिला की बरामदगी के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस ने दबिश देकर महिला को बरियारपुर क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस की आने की भनक लगते ही प्रेमी वहां मौके से फरार हो गया था। पुलिस महिला को थाने लेकर आई। सूचना मिलने पर महिला के मायके और ससुराल दोनों पक्षों के लोग भी थाने पहुंच गए। पुलिस महिला को पति के साथ ससुराल भेजना चाहते थे लेकिन वह तैयार नहीं हुई। यहां तक कि वह अपनेने मायके भी नहीं जाने को भी राजी नहीं थी। वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पकड़ी हुई थी। हालांकि किसी तरह से महिला को समझा-बुझाकर उसके मायके भेजा गया। इस मामले में थानेदार मृत्युंजय राय ने बताया कि महिला को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया गया है।
'