Today Breaking News

ई-रिक्शा चालक ज्यादा किराया लेने के लिए लगा रहा था शहर का चक्कर...महिला ने सैंडल से पीटा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, प्रयागराज. प्रयागराज के महाराणा प्रताप चौराहे पर एक महिला उस समय अपना आपा खो दी, जब ई-रिक्शा चालक ने अधिक किराया लेने के लिए शहर का चक्कर लगा दिया। उतरने पर उसने अधिक किराया मांगा तो वह महिला नाराज हाे गई। ई-रिक्शा चालक विवाद करने लगा तो महिला ने सैंडल हाथ में लिया और उस पर टूट पड़ी। उसने करीब दो मिनट में 12 से 15 सैंडल मारा। यह पूरी घटना सोमवार रात की है।
महिला के साथ उसके परिवार के कुछ और सदस्य भी रहे जो उसे बचाने का प्रयास करते रहे। यह पूरी घटना दैनिक भास्कर के कैमरे में कैद हो गया। लोगों के बीच बचाव के बाद ई-रिक्शा चालक को वहां से हटाया गया। महिला का नाम कानपुर जनपद से यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आई थी।

दरअसल, कानपुर के नई बस्ती की रहने वाले विमला देवी सोमवार को प्रयागराज आई थीं। परिवार के तीन अन्य सदस्य भी उसके साथ थे। वह दरभंगा कालोनी से लोक सेवा आयोग चौराहे तक जाने के लिए ई-रिक्शा बुक किया। रिक्शा चालक ने कहा कि वह 60 रुपये लेगा। रिक्शा वाले को जब यह लगा कि इन लोगों को यहां के बारे में जानकारी नहीं है तो उसने सीधे लाने के बजाय लीडर रोड की तरफ लेकर चला गया।

वहां से वह महाराणा प्रताप चौराहे पर उतार और 140 रुपये मांगने लगा। ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में था। विवाद हो गया। तो वहां के लोग भी जुट गए। इतने में सड़क पर ही उसे पीटना शुरू कर दिया।

दो दिन पहले नए यमुना पुल पर एक ई-रिक्शा चालक की लापरवाही और मनमानी के चलते एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। ई-रिक्शा चालक उल्टे साइड ई-रिक्शा मोड़ दिया, जिससे बाइक सवार उसमें टकरा गया और गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना CCTV में रिकार्ड हो गया। इसी तरह प्रतिदिन ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते सड़क पर एक्सीडेंट हो रहे हैं।
'