Today Breaking News

उत्तर प्रदेश में कब होगी राहत की बारिश...मौसम विभाग ने बताई तारीख

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश में गर्मी की तपिश से बेहाल को यह खबर राहत देगी। मौसम विभाग की मानें तो 30 मई से पूर्वांचल का मौसम बदलने वाला है। हालांकि तब तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के ऊपर विपरीत चक्रवाती हवा का दबाव बन रहा है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। इससे अधिकतम तापमान ज्यादा ऊपर नहीं चढ़ेगा। 
मौसम विभाग के अनुसार 31 मई की रात से कुछ बदलाव के आसार हैं। एक जून को मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट हो सकता है। लू से भी राहत की उम्मीद है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ और मैदानों में बन रहे चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से यह राहत की उम्मीद जगी है।

एक तरफ तेज धूप की तपिश झुलसाती महसूस हो रही थी। दूसरी ओर उमस से पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था। मंगलवार को प्रचंड गर्मी, तपिश ने भोर में आठ बजे से ही दोपहर जैसी चिलचिलाती गर्मी-उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री बढ़कर 43.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार हवा में नमी की मात्रा 42 से 69 प्रतिशत के बीच रही। इसकी वजह से उमस काफी बढ़ गई।

लू और आसमान से बरसती आगे के बीच मंगलवार को पारा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक कदम और आगे बढ़ गया। प्रचंड गर्मी से झुलस रहे मेरठ में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं से मेरठ दिनभर लू से झुलसता रहा। मंगलवार को मेरठ में तापमान ने 2019 के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। अब मेरठ में तापमान 124 वर्षों के ऐतिहासिक 45.8 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड से मात्र 1.8 डिग्री सेल्सियस से पीछे है। 48 घंटे में प्रचंड गर्मी और लू की आशंकाओं के बीच मेरठ में तापमान नए रिकॉर्ड कायम कर सकता है। मौसम विभाग ने आज और कल दोनों ही दिन के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को मेरठ में दिन का तापमान 44 एवं रात का 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
'