Today Breaking News

उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण का चुनाव आज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, लखनऊ. उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण में आज (20 मई) वोटिंग होगी। ये सीटें मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा हैं। इन सीटों पर 144 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं।
जिन 14 सीटों पर आज चुनाव हो रहा है, उनमें से 13 सीटें भाजपा और एक (रायबरेली) कांग्रेस के पास है। 14 में से चार सीटें रिजर्व हैं। इन सीटों पर कुल 2.71 करोड़ वोटर्स हैं।

पांचवें चरण में चार केंद्रीय मंत्री- अमेठी से स्मृति ईरानी, फतेहपुर से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, लखनऊ से राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज से कौशल किशोर की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं, रायबरेली से भाजपा ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

रायबरेली से इस बार सोनिया गांधी की जगह उनके बेटे राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ, कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह चुनावी मैदान में हैं। यह करण भूषण का पहला चुनाव है। दोनों सीटों के वोटिंग परसेंटेज पर सबकी नजरें रहेंगी।
'