Today Breaking News

घर में घुसकर लाठी डंडे से की पिटाई...महिला समेत 14 लोग घायल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र स्थित बसांटा गांव में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। साथ ही लोगों में खूब चले लाठी डंडे भी चले। जिसका वीडियो सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया। साथ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
बता दे कि मछलीशहर थाना क्षेत्र के बसांटा गांव में दो दिन पूर्व बारात आई हुई थी। जिसमें में डीजे तेज बजाने को लेकर एक पक्ष ने 112 पुलिस को शिकायत कर दिया। जिससे दूसरे पक्ष ने उक्त गांव के एक परिवार को शक की निगाह पर रंजिश बना लिया। साथ ही आक्रोश में दिनदहाड़े घर पर पहुंच कर दबंगों द्वारा पीड़ित परिजनों के साथ खुलेआम की मारपीट करने लगे। उसी समय मारपीट का वीडियो सामने आया।

घायल महेश पाल द्वारा बताया गया कि पड़ोसी फूलचंद का पुलिस को पता बताने पर उनके परिवार के लोगों ने आज हमारे भतीजे व महिलाओ कों बुरी तरह लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। जिसमें दो महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों में भी सात लोग घायल हैं। पहले पक्ष का कहना हैं की घटना की सूचना उक्त थाने को पहले से दे दिया गया था। उसके बाद भी घर पर आकर लाठी डंडे से परिवारजनों पर हमला किया। घायल परिजनों को पहले CHC मछली शहर ले गए जहां बेहतर उपचार के लिए तीन लोगों जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मछली शहर कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर दोनों पक्षों की तरफ से प्राप्त हो गई है। पुलिस मेडिकल मुआना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधि कार्रवाई करने में जुटी हैं।
'