Today Breaking News

सपा को लगा झटका...पूर्व विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा, 2009 में सपा में हुए थे शामिल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, जौनपुर. जौनपुर में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे उर्फ बाबा दुबे ने पार्टी छोड़ दी है। उनके पार्टी छोड़ने से जौनपुर और पूर्वांचल के अधिकांश जनपदों में सपा को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
सपा को वर्तमान लोकसभा चुनाव ही नहीं बल्कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भी यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। बताया जाता है कि लोकसभा का टिकट नहीं मिलने को लेकर बाबा दुबे में नाराजगी थी। इस कारण उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया।

बता दें कि 2009 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार रहते बाबा दुबे ने बसपा से नाता तोड़कर और सपा का दामन थामा था। दरअसल 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बदलापुर विधानसभा से बाबा दुबे पर दांव लगाया था और उन्होंने जीत दर्ज की थी।

हालांकि इसी क्षेत्र के बरौली गांव के मूल निवासी ओम प्रकाश उर्फ बाबा दुबे साल 2017 में सपा के टिकट पर उन्हें हार मिली। बाबा दुबे ने सपा छोड़ने का मन पहले ही बना लिया था।
'