Today Breaking News

बच्चों सहित परिवार के 5 लोगों को मारने के बाद शख्स ने खुद को मारी गोली

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में 6 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने घर के ही 5 सदस्यों की हत्या करने के बाद खुद भी सुइसाइड कर लिया। 
45 वर्षीय आरोपी ने घर में अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों को मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जानकारी के अनुसार उसने मां को गोली मारी, पत्नी को हथौड़े से मारा और बच्चों को छत से फेंक दिया।

सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्र ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना थाना रामपुर मथुरा के ग्राम पालापुर में हुई। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार आरोपी 45 साल का अनुराग सिंह मानसिक तौर पर विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपनी मां, पत्नी, बेटे और 2 बेटियों को बंदूक और हथौड़े से मार डाला। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

घटनास्थल को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। मृतकों में आरोपी अनुराग (45) के अलावा सावित्री देवी (65), पत्नी 40 वर्ष और बच्चों की उम्र क्रमश: 6 साल, 9 साल और 12 साल की बताई जा रही है।
'