Today Breaking News

मऊ में शिवपाल यादव ने जनसभा को किया संबोधित, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ के घोसी लोकसभा के मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर मोहल्ला में गंगाराम के बगीचे में समाजवादी पार्टी द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि शिवपाल यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजीव राय के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की।
जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को समाप्त कर रही है। जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बेइमानों की पार्टी है। इस सरकार ने पूजी पत्तियों का बकाया माफ किया है, जबकि किसान अपनी लोन माफी के लिए जान तक दे दे रहे हैं। लेकिन किसानों का लोन माफ नहीं किया जा रहा है।

भाजपा सरकार ने पूजी पत्तियों से 10000 करोड़ चंदा लेकर उनका 16 लाख करोड़ रुपए का लोन माफ करने का काम किया है। भाजपा सरकार महंगाई रोजगार और विकास की बात नहीं कर रही है। लोगों को अन्य मुद्दों पर भटका रही है। अगर भाजपा सरकार फिर बनी तो जनता महंगाई से और परेशान हो जाएगी और पूंजीपति और अमीर हो जाएंगे। सरकार ने बुनकरों के साथ छल किया है। सपा सरकार में बुनकरों का बिल महीने का फिक्स चार्ज पर आता था। लेकिन भाजपा सरकार ने यह खत्म कर दिया है, जिससे बुनकर परेशान हैं।

सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष के लोगों को खत्म करना चाहती है। संविधान की नियमों का पालन नहीं कर रही संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रही है, इसलिए विपक्ष को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

'