Today Breaking News

शौहर को नशे की गोलियां खिलाकर...गुप्तांग पर चलाया चाकू, फिर सिगरेट से दागा; कारण जान पुलिस भी सन्न

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बिजनौर. महिला ने शौहर के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। हाथ पैर बांध कर उसके गुप्तांग को जलती हुई सिगरट से दागा। चाकू से गुप्तांग को काटने का प्रयास किया। शक होने पर पहले से ही स्वजन की ओर से लगाए गए खुफिया कैमरे में घटना कैद हो गई।
वीडियो देखकर हर किसी की पैरों तले जमीन खिसक गई। अजीब घटना पुलिस के पास पहुंची तो मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वीडियो कब्जे में ले लिए। घटना 29 अप्रैल की रात की है।

क्षेत्र के गांव चक महदूद सानी निवासी मन्नान जैदी का निकाह 17 नवम्बर-23 को प्रेम प्रसंग के चलते गांव शफियाबाद, थाना स्योहारा निवासी स्व. खुर्शीद अहमद की पुत्री के साथ हुई थी। निकाह के बाद वह अपनी बीवी की जिद पर अपने परिवार से अलग होकर किराए के मकान में रहने लगा। निकाह के बाद उसे पता चला कि उसकी बीबी का स्वभाव सही नहीं है। वह शराब, सिगरेट आदि का सेवन करती है। वह उसके साथ लड़ाई-झगड़ा, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगी। साथ ही उसे जान से मारने की फिराक में लग गई। युवक ने स्वजन से अपनी परेशानी बताई।

उनका आरोप है कि 29 अप्रैल-24 की मध्य रात्रि उसकी बीृवी उसके पास आई और दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब वह बदहवास हो गया तो उसने उसके हाथ पैर बांधकर इंसानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने हैवानियत दिखाते हुए उसे जान से मारने की नियत से उसका गला दबाया और चाकू से गुप्तांग काटने का प्रयास किया। इतना ही नहीं सिगरेट पीकर जलती हुई सिगरेट से उसके गुप्तांग को जलाया और उसके नाजुक अंग से छेड़छाड़ की। वह तड़पता व चिल्लाता रहा।

पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी उसे कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस हरकत में आ गई है । थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्षी के तौर पर वीडियो कब्जे में ले ली गई है।

घटना वाली रात को भी महिला नशे की हालत में थी। इस बीच रात में किसी समय उसे नींद आ गई। इसके बाद रात में किसी तरह उसका पर हाथ पैर खोले। बीबी द्वारा की गई हैवानियत के बाद से पीड़ित मानसिक तनाव में है। उसने जिस लड़की से प्रेम किया, उसके बाद उससे शादी की। शादी के बाद उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए इस तरह की घटना को अंजाम दिया। कि युवक सोच भी नहीं सकता था कि उसकी प्रेमिका बनी पत्नी उसके साथ इस तरह की घिनौनी घटना को अंजाम देगी।
'