Today Breaking News

गाजीपुर में 43 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में लगातार भीषण गर्मी से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। तापमान 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में लोगों की दुश्वारी बढ़ी हुई है। दूसरी तरफ अस्पतालों में हीट वेव और लू लगने के कारण बीमार लोगों की संख्या भी काफी बढ़ी हुई है।
पीजी कालेज कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ने बताया कि आगामी 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हल्के बादल छाए रहने की सम्भावना है। बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। पूर्वी एवं पश्चिमी हवा औसत 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
कहा कि किसान आने वाले समय में तापमान बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए जायद फसलों तथा सब्जी नर्सरीयों आदि की हल्की सिंचाई नियमित अन्तराल से सिंचाई करते रहें। जिले में गर्मी का सितम बरकरार है। लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। जिसके चलते सड़कें सूनी दिखाई दे रही हैं। दिनों दिन बढ़ती गर्मी से लोग परेशान है। लू के चलते लोगो का घरों से निकलना दूभर हो चुका है। जिससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को खासी परेशानी हो रही है।
'