Today Breaking News

गाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी विवाहिता सिन्धु यादव( 28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मायके पक्ष के की तहरीर पर पुलिस ने सिन्धु यादव के ससुर, देवर, पति और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना की सूचना पर कोड़री गांव पहुंचे उसके मायके पक्ष के नसीरपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ के लोगो ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।
मरदह थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सिन्धु यादव का एक मात्र पुत्र रेयांश यादव (5) है। विवाहिता सिन्धु यादव के भाई दिवाकर यादव ने मरदह थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2016 में हुई थी, शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

शादी के दो वर्ष बाद बाइक के लिए एक लाख रुपया दिया गया था। इससे कुछ समय शांत रहने के बाद पुनः मेरी बहन को प्रताड़ित करने लगे। मेरी मोबाइल पर मेरी बहन की हत्या की सूचना मिली है। पति उपेंद्र यादव, देवर जितेंद्र यादव, ससुर उमाशंकर यादव, सास ललिता यादव ने मिलकर हत्या कर दी है। मरदह थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मरदह पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
'