Today Breaking News

गाजीपुर में मनोज सिन्हा ने मां कामाख्या धाम मंदिर में किया दर्शन-पूजन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां गाजीपुर में सरगर्मी बढ़ गई हैं। वहीं रविवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और पूर्व सांसद मनोज सिन्हा के द्वारा जमानियां विधानसभा के विभिन्न गांव में परिचर्चा श्रद्धांजलि सभा एवं दर्शन-पूजन के बहाने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरा।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार रविवार शाम को गहमर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान मनोज सिन्हा ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय राम अवध सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी।

अपने एक मिनट के संबोधन के दौरान उन्होंने स्वर्गीय राम अवध सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की पर प्रकाश डालने के उपरांत मनोज सिन्हा मां कामाख्या के दर्शन के लिए रवाना हो गए। मां कामाख्या मंदिर पहुंचकर उन्होंने मां का स्पर्श दर्शन किया। मंदिर के महंत आकाश राय तिवारी ने वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच उपराज्यपाल को मां का दर्शन-पूजन कराया।

'