Today Breaking News

गाजीपुर पहुंचे मनोज सिन्हा ने सैदपुर में बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर किया दर्शन-पूजन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में बुधवार को सैदपुर नगर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर पर दर्शन-पूजन के लिए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों से मिलकर, उनका हाल-चाल जाना और कुछ मिनट बाद रवाना हो गए।
बता दें कि बुधवार की शाम को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सैदपुर पहुंचे। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही वह सैदपुर के औड़िहार निवासी पंकज सिंह के घर पर 45 मिनट के लिए रुके। यहां चाय पानी, भेंट मुलाकात के बाद वह बुढ़ेनाथ महादेव मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया।

इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर, पूर्व विधायक सुभाष पासी, नवीन अग्रवाल और सुमन कमलापुरी आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर, उनका कुशलछेम जाना। 15 मिनट तक वहां मिलने आए आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात के बाद मनोज सिन्हा रवाना हो गए। इसके बाद वह बासुपुर स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल पर आयोजित वरवधु आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
'