Today Breaking News

मनोज सिन्हा ने हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ में किया दर्शन-पूजन

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपने गृह जनपद गाजीपुर के जखनिया विधानसभा में हथियाराम मठ व भुड़कुड़ा मठ में दर्शन-पूजन किया। अपने चाहने वाले लोगों के सुख-दुख में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से कुशल छेम जाना। अपने लोकप्रिय नेता मनोज सिन्हा को अपने बीच पाकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा और लोगों ने उनका पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा जब भी विकास पुरुष मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर से अपने गृह जनपद गाजीपुर आते हैं, लोगों से मिलना जुलना व मठ मंदिरों में पूजा करना नहीं भूलते हैं। वह भले जम्मू कश्मीर में रहते हैं पर उनका दिल हमेशा गाजीपुर में लगा रहता है। वर्मा ने कहा किसी व्यक्ति की पहचान उसकी कार्य क्षमता होती है। आज वर्तमान में विकास पुरूष मनोज सिन्हा का नाम जम्मू कश्मीर में विकास और अमन शांति खुशहाली के लिए लिया जा रहा है।

कहा कि उन्होंने गाजीपुर का सांसद रहते हुए विकास कार्यों का इतिहास रचा था। आज भारत के मुकुट मणि में धारा 370 हटने के बाद मनोज सिन्हा के नेतृत्व में विकास के अद्भुत कार्य हुए हैं। जम्मू कश्मीर में रहने वाला हर वर्ग जाति धर्म के लोग मनोज सिन्हा के कार्यों से खुश हैं, लोग कहते हैं कि उपराज्यपाल ने घाटी की फिजा बदल डाली। जम्मू कश्मीर के लोग चुनावों में निडर होकर भारी मतदान कर रहे हैं।

मनोज सिन्हा ने मठ मंदिरों में गाजीपुर जनपद के खुशहाली के लिए प्रभु चरणों में प्रार्थना किया और लोगों से अपील किया अपना मत देश हित और राष्ट्रहित में जरूर करें। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री विकास मुखी हैं और आपका मत भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश व विकसित राष्ट्र बनाने में सहायक होगा।
'