Today Breaking News

इ दूनों बच्चा हमरे साथ 1 घंटा धूप में चलैं तो फेचकुर फेंक लोट जइहेन - ओमप्रकाश राजभर

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, अंबेडकरनगर. यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के चुनावी भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंबेकरनगर में प्रचार करने आए राजभर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। मंच से राजभर ने ठेठ गंवई अंदाज में कहा- 'इ जो दू ठो बच्‍चा घूमत अहन। एक राहुल गांधी और दूसर अखिलेश। एक पत्रकार हमसे पूछा कि ये दोनों बच्‍चे यूपी में घूम रहे हैं। हमने जवाब दिया सुना भइया। अगर ये दोनों बच्‍चे हैं तो हम उनके चच्‍चा हैं। वे एसी में बैठत अहां और हम नॉन एसी वाले हैं। गर्मी, जाड़ा, बरसात कुल हम बर्दाश्‍त कै लेई ला। लेकिन हमरे साथे इ दूनों बच्‍चा का एक घंटा धूप में चलइ क पड़ जाई तो फेचकुर फेंक कर लोट जइहेन।' राजभर के भाषण के दौरान उनके समर्थन ताली पीटते नजर आए।

गौरतलब है कि 2022 विधानसभा चुनाव में ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के साथ मिलकर लड़ा था। रिजल्‍ट आने के बाद दोनों नेताओं में मतभेद हो गया और उनके रास्‍ते अलग हो गए। कुछ महीने पहले राजभर बीजेपी में एक बार फिर शामिल हो गए। लंबे इंतजार के बाद उन्‍हें योगी सरकार में मंत्री का पद भी मिल गया। एनडीए से गठबंधन के तहत सुभासपा को घोसी लोकसभा सीट मिली है। यहां से ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनाव लड़ रहे हैं।

सपा से नाता टूटने के बाद अपनी चुनावी सभाओं में ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव और अन्‍य सपा नेताओं पर प्रहार करते देखे जा सकते हैं। अंबेडकरनगर की जनसभा में राजभर ने यह भी कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस वाले सिर्फ अपने दल का बाजा बजाते रहते हैं। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे देश में राजधर्म का बाजा बजवा दिया है। राजभर ने कहा कि इस बार भी एनडीए गठबंधन भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

'