Today Breaking News

Jio यूजर्स के आए मजे....299 में पूरे साल के लिए मिलेगा ये बेनिफिट

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, नई दिल्ली. Jio समय समय पर अपने प्लान में बदलाव करता है। अब एक बार फिर जियो का नया प्लान आ गया है। इसकी कीमत 299 रुपए तय की गई है। ये ऐसे यूजर्स के लिए काफी खास होने वाला है जो OTT Plan सर्च कर रहे हैं। क्योंकि इसमें Jio Cinema Subscription मिलने वाला है। आज हम आपको इसकी जानकारी ही देने वाले हैं। तो चलिये इसके बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं.
Jio 299 Recharge Plan
अगर आप इस प्लान को खरीदते हैं तो 12 महीने के लिए जियो सिनेमा सब्सक्रिप्शन मिलता है। हालांकि इसमें स्क्रीन शेयर का ऑप्शन नहीं मिलने वाला है। यानी आप इसे खरीदेंगे तो आसानी से पूरे साल की चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ समय पहले ही जियो की तरफ सिनेमा सब्सक्रिप्शन की शुरुआत की गई थी। इसके अलावा भी आपको कई अन्य प्लान्स मिलने वाले हैं।

Jio 29 और 89 Recharge Plan
जियो की तरफ से इससे पहले 29 रुपए और 89 रुपए वाले प्लान लाए गए थे। इसकी मदद से आप जियो सिनेमा का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दोनों ही प्लान में हासिल कर सकते थे। ये पहली बार था जब कंपनी ने जियो सिनेमा के लिए ऐसे प्लान लॉन्च किए थे। 29 रुपए वाला प्लान खरीदने पर आपको एक महीने के लिए सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। हालांकि इसमें स्क्रीन शेयरिंग दिया जाता है।

89 रुपए वाला प्लान खरीदते हैं तो आपको ज्यादा बेनिफिट्स मिल सकते हैं। आप इसे खरीदेंगे तो 4 डिवाइस के लिए सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। आप 4 डिवाइस पर एक साथ जियो सिनेमा देख सकते हैं। लेकिन इन प्लान में IPL को शामिल नहीं किया गया था। अगर आप आईपीएल लाइव देखेंगे तो विज्ञापन देखना होगा। जबकि कोई अन्य कंटेंट देखेंग तो विज्ञापन नहीं देखने होंगे। यानी ऐड फ्री वीडियो देखने में आपको काफी फायदा मिलने वाला है।
'