Today Breaking News

गाजीपुर में चीतनाथ घाट पर गंगा आरती किए मनोज सिन्हा, बोले- लौटने लगा है रामराज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा गंगा आरती में शामिल हुए। एलजी मनोज सिन्हा शहर के चीतनाथ घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल आरती किए। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना और गंगा आरती की। इस मौके पर एलजी मनोज सिन्हा ने मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।
मोक्षदायिनी मां गंगा फाउंडेशन चीतनाथ घाट गाजीपुर द्वारा भव्य मां गंगा आरती का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, सानंद सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

गंगा आरती और पूजन के बाद मौजूद लोगों को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज सनातन की नई व्यवस्था सुदृढ़ करने में जुट गया है। अराजकता समाप्त हुई है। रामराज लौटने लगा है। गंगा आरती के दौरान चीतनाथ गंगा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा। लोगों ने पूरी आस्था के साथ गंगा आरती में सहभागिता दर्ज की।
'