Today Breaking News

बाहरवाली के चक्कर में फंसा युवक, घरवाली से बोला मेरे पास कुछ नहीं बचा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक ही छत के नीचे पति ने घरवाली और बाहरवाली दोनों को रख रखा है। पत्नी को पति से कोई मतलब नहीं। वह चाहती है कि पति खर्चा दिया करे। इसी बात पर रार हो गई। मामला पुलिस तक आया। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग हुई मगर कोई नतीजा नहीं निकला। पति ने साफ कह दिया है कि एक रुपया नहीं है। खुद कर्ज में डूबा हुआ है।
ताजगंज क्षेत्र का लड़का है। इटावा की लड़की है। 2005 में शादी हुई थी। दो लड़के हैं। पति पहले दिल्ली में एक कंपनी में अधिकारी था। वर्ष 2017 में धोखाधड़ी में जेल चला गया। बाहर आया तो जिंदगी में एक महिला की एंट्री हुई। वह उससे प्यार करने लगा। घर ले आया। अब एक ही छत के नीचे घरवाली और बाहरवाली दोनों रहती हैं। पत्नी ने शिकायत की थी।
आरोप है कि पति खर्चे के लिए रुपये नहीं देता। पति ने स्वीकार किया। कहा कि पहले जब कमाता था तो सब कुछ पत्नी को देता था। अब उसके पास खुद कुछ नहीं बचा है। बाहरवाली ने मुसीबत में उसका साथ दिया। वह उसे नहीं छोड़ सकता। दोनों के परिजनों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
'