Today Breaking News

विवाह में मनचाही कार नहीं मिली तो बौखला गये दूल्हे राजा के भाई...फिर बंधक बनी पूरी बरात

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, बिजनौर. शादी में मनचाही कार न मिलने पर दूल्हे के भाई ने शादी में मिली कार की दीवार में टक्कर मार दी। इससे गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात को बंधक बना लिया और रुखसत हो चुकी दुल्हन को अपने साथ वापस ले आए। सोमवार को देर शाम दोनों पक्षों में फैसला हुआ और बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौटी।
थाना क्षेत्र के एक गांव में जनपद अमरोहा के ग्राम से बरात आई थी। बताया जाता है कि दहेज में वैगनआर कार दी गई थी, लेकिन दूल्हा पक्ष इसे लेकर खुश नहीं था। रविवार रात बरात के खाना खाने के बाद दूल्हे के भाई ने दहेज में मिली वैगनआर को बैकंट हाल में ही दीवार में टक्कर मार दी। इसके बाद अफरा तफरी मच गई।

बरात में आए संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया। इसके बाद देर रात बरात रुखसत हो गई। जैसे ही बरात तीन किलोमीटर दूर पहुंची। बताया जाता है कि दूल्हे के भाई ने दुल्हन के साथ गाली गलौज कर दी। इसके बाद दुल्हन ने अपने परिजनों को सूचना दी। जिस पर स्वजन ने बचे रह गए बरातियों को बंधक बना लिया।

स्वजन दुल्हन को अपने साथ वापस ले आए और विदा करने को मना कर दिया। सोमवार को पूरा दिन बैठक चलती रही। कई राजनीतिक रसूख वाले लोग भी फैसला कराने पहुंचे। देर शाम दोनों पक्षों में फैसला हो गया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौटी। थानाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
'