Today Breaking News

गैंगस्टर विकास सिन्हा और रेखा सिंह अरेस्ट...दर्ज कराता था फर्जी रेप का केस

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गोरखपुर. गोरखपुर में दवा व्यापारियों से ठगी करने फिर फर्जी रेप का केस दर्ज कराकर रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना में शामिल 5 बदमाशों पर चिलुआताल पुलिस ने डीएम के अनुमोदन पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कर किया था। केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने गैंग के सरगना विकास कुमार सिन्हा और सदस्य रेखा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
फर्जी रेप का केस दर्ज कराकर रंगदारी मांगने वाले इस गैंग का सरगना बिहार के पूर्वी चंपारण के वार्ड नंबर 28 निवासी विकास कुमार सिन्हा पादरी बाजार में रहता था। गिरोह में उसका भाई राकेश कुमार सिन्हा भी सदस्य है। इसके अलावा देवरिया के रामपुर कारखाना इलाके के महादेव बाजार निवासी गीता सिंह, उसकी बेटी रेखा सिंह, देवरिया के भलुवनी की हेमवंती पटेल गैंग की सक्रिय सदस्य है।

दरअसल, चिलुआताल पुलिस को सूचना मिली की गैंग का सरगना विकास मंगलवार को गैंगस्टर के केस में स्टे लेने के लिए हाईकोर्ट जाने के लिए निकला हुआ है। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर विकास कुमार सिन्हा और महिला सदस्य रेखा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, यह गैंग रंगदारी वलसूलने के लिए पहले सरगना विकास पहले महिला की मदद से रेप का केस दर्ज कराता था। फिर बाद में उसे खत्म कराने के नाम पर रंगदारी मांगता था। यह गैंग एक व्यापारी को दो बार जेल भी भिजवा चुका है। विकास पर कैंट, शाहपुर, चिलुआताल समेत शहर के अन्य थानों में धोखाधड़ी और जालसाजी समेत अन्य धाराओं में 9 केस दर्ज हैं। वहीं, रेखा सिंह पर तीन केस दर्ज है।

विकास पादरी बाजार स्थित एक नर्सिंग होम में प्रबंधक था। इसके जरिए से उसकी जान-पहचान कई व्यापारियों से हो गई। उसने व्यापारी संजय अग्रवाल, प्रवीन प्रकाश, अमित सिंह समेत अन्य से ठगी की। विकास, प्रबंधक से होटल मालिक बनना चाहता था, इसके लिए उसने ठगी का जाल बिछाया। लोगों से ठगी करने के बाद उसने एक अस्पताल भी खोला, लेकिन वह संचालित नहीं हो सका।
'