Today Breaking News

बस एक रात के लिए बनती थी दुल्हन...करती थी यह काम, पुलिस ने खोला खौफनाक राज

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो अविवाहित युवकों को अपने जाल में फंसा कर शादी कराते हैं और एक रात के लिए दुल्हन बनी युवती जेवर और कीमती सामान समेटकर भाग जाती है।
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में शामिल महिलाएं बिचौलिया की भूमिका निभाती हैं। गिरोह के अधिकांश सदस्य उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रहने वाले हैं जबकि मध्यस्थता करने वाली महिला तितावी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पत्रकार वार्ता में एसपी देहात ने पूरे गिरोह का राजफाश किया है। यह गिरोह अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है।
'