Today Breaking News

उतर चुका है साइकिल का चेन, योगी की सरकार में गुंडे माफियाओं के हौँसले हुए पस्त - राजनाथ सिंह

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आजमगढ़. आजमगढ़ जिले के लालगंज लोकसभा की प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। प्रचार के अंतिम दिन जहां लालगंज में राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। वहीं आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव, भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दूबे और अछरा सिंह ने रोड शो कर वोट मांगा।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना हैकि अंतिम चरण से हम गुजर रहे हैं। प्रचार का अंतिम दिन है। मैं सारे देश में भ्रमण और सभाओं को संबोधित करने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे है कि इस बार चार सौ पार का आंकड़ा भाजपा पार करेगी।

आज उत्तर प्रदेश उत्सव प्रदेश बनकर रह गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जितनी प्रशंसा की जाय कम है। आज गुंडे माफियाओं के हौंसले पस्त हो चुके हैं। आज प्रदेश में बटन खोलकर चलने की हिम्मत किसी में नहीं है।

केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लालगंज की जनता से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर को जिताने की अपील करते हुए कहा कि साइकिल का चेन उतर चुका है। इसके साथ ही पंजा आपका साथ छोड़ चुका है। इसके साथ ही हाथी पस्त हो चुका है। प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा चुनाव जीतने जा रही है। अब बार-बार चुनाव का सिलसिला बंद होना चाहिए।

वन नेशन वन इलेक्शन देश में एक ही बार विधानसभा और लोकसभा का चुनाव होना चाहिए। देश हमारा तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बात को कोई नकार नहीं सकता है। पहले दुनिया में भारत के प्रति जो धारणा थी वह बदल चुकी है।

पहले हम लोग दुनिया के मंचों पर बोलते थे हमारी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। समाजवादी पार्टी की हालत में 10 वर्ष बाद बच्चों से पूछा जाएगा कि सपा जानते हो सपा मतलब समाप्तवादी पार्टी। कांग्रेस की भी हालत यही है। भारत विश्व की महाशक्ति बनने को लेकर आगे बढ़ चुका है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
'