Today Breaking News

गाजीपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले - यूपी से अपराधियों का पूरी तरह से सफाया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर और कांग्रेस की सोच हमेशा देश को कमजोर बनाने वाली है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये विघटनकारी शक्तियों को प्रमोट करते है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सैम पित्रोदा ने रंगभेद के आधार पर जिस तरह देश को वर्गीकृत किया, वो निन्दनीय है। कांग्रेस सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी से अपराधियों का पूरी तरह सफाया हो गया है। ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि गाजीपुर लोकसभा सीट बीजेपी बड़े अंतर से जीत रही है। ब्रजेश पाठक बीजेपी प्रत्याशी पारस नाथ राय के समर्थन में सभा करने गाजीपुर पहुंचे थे।

शहर के लंका मैदान में बीजेपी की चुनावी सभा हुई। सभा को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, यूपी के मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मंत्री रवींद्र जायसवाल, संजय निषाद, दयाशंकर सिंह और दया शंकर मिश्र ने संबोधित किया। सभा से पूर्व बीजेपी नेताओं ने शहर मे रोड शो किया। जिसके पूर्व बीजेपी प्रत्याशी पारस नाथ राय ने नामांकन किया।

कहा कि सपा जब सत्ता में रही है, गुंडे बदमाश माफिया लुच्चे लफंगे, प्लांट कब्जा करने वाले दुकान कब्जा करने वाले लोगों को संरक्षण मिला। वहीं बहू बेटियों की इज्जत पर बुरी आंखों से देखने वाले लोग सत्ता के संरक्षण में पैदा हुए। लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त सरकार बनाने का काम किया है।

इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप से यदि कोई पूछे कि भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, तो शायद आपको पता नहीं होगा। लेकिन सपा के बारे में अगर कोई पूछे, तो टेंपो चलाने वाला भी बता देगा कि अखिलेश यादव का जो बेटा बड़ा हो रहा है। उनके न रहने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष वहीं होगा।

कांग्रेस का अगला नेता कौन होगा, तो सब बता देंगे कि राहुल गांधी का अगर ब्याह हो जाए और उनके लड़का लड़की हो तो वह होगा। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की उम्र ज्यादा हो गई है। हमारे यहां 56 साल के उम्र में शादी करने का रिवाज नहीं है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश में सपा और इंडिया गठबंधन को जीरो सीट मिलने की बात कही।
गाजीपुर के लंका मैदान में आयोजित सभा में मंच पर बैठे मंत्री रविंद्र जायसवाल सोते नजर आए।
गाजीपुर के लंका मैदान में आयोजित सभा को कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। जिस वक्त संजय निषाद का संबोधन चल रहा था। मंच पर बैठे मंत्री रविंद्र जायसवाल सोते नजर आए। यूपी सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल का सोते हुए कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। वहीं भाजपा की चुनावी सभा में सरकार के मंत्री की झपकी चर्चा में बनी हुई है।
'