Today Breaking News

ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद ने जमीन पर बैठकर CM योगी को प्रणाम किया, मुख्यमंत्री ने पीठ थपथपाई

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, मऊ. मऊ में यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने जमीन पर बैठकर सीएम योगी को प्रणाम किया। सीएम ने भी पीठ थपथपाकर शाबाशी दी। अरविंद घोसी लोकसभा क्षेत्र से NDA के प्रत्याशी हैं।
सोमवार को चुनावी रैली में योगी ने कहा- कांग्रेस सरकार बनी तो पर्सनल कानून लागू करेगी। यानी तालिबानी शासन। बेटियां स्कूल नहीं जा पाएंगी। महिलाएं बाजार नहीं जा पाएंगी।

तीन तलाक की कुप्रथा को फिर से लागू कर देंगे। बुर्के के अंदर महिलाओं को दुबक कर रहना पड़ेगा। भारत में तालिबानी कानून नहीं लागू होने देंगे।

सीएम ने लोगों से पूछा- मऊ के दंगों की तरह भयभीत हो रहे हैं क्या? फिर कहा- माफिया सब मिट्‌टी में मिल गए। अब माफिया-वाफिया नहीं बचे।

उन्होंने कहा- सपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र देखिए। लगता है कि जैसे मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र हो। इनका कहना है कि अगर कांग्रेस सरकार बनी तो आरक्षण का लाभ मुसलमानों को देंगे। क्या इन लोगों को ST, SC-OBC के आरक्षण में सेंध लगाने देंगे?

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग आपके हक पर डकैती डालना चाहते हैं। इनका घोषणा पत्र कहता है कि सत्ता में आएंगे तो जनता पर वरासत टैक्स लगाएंगे। वरासत टैक्स का मतलब है कि आपके पूर्वजों ने कोई संपत्ति बनाई है, जो आपको मिली है। कांग्रेस की सरकार आने पर उस संपत्ति को आधा ले लेंगे।

सीएम योगी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत के सामने दुनिया नतमस्तक है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। तभी तो देश की जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

योगी ने कहा- जितने भी बड़े माफिया थे, उनकी अवैध संपत्ति को वापस ले रहे हैं और वहां पर गरीबों के लिए आवास बन रहे हैं। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत Powerful हुआ है, एक World Power बना है।

सीएम ने कहा- 4 जून को देश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा-एनडीए की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। साल 2025 को पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के वर्ष के रूप में घोषित किया है। अगला वर्ष, भारत 'जनजातीय गौरव वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा।

'