Today Breaking News

गाजीपुर में CM योगी बोले - गुंडों का सफाया करना है तो भाजपा जरूरी

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के पहले हम सब नारा लगाते थे। रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग हम पर हंसते थे। महारज गदी के पुत्र महर्षि विश्वामित्र ने इसी धरती से शंखनाद किया था।
विश्वामित्र ने कहा था कि "गाधितनय मन चिंता ब्यापी, हरि बिनु मरहिं न निसिचर पापी" आगे योगी ने कहा जितने भी माफिया हैं, अपराधी हैं, आतंकवादी हैं, नक्सलवादी हैं, इनको मारने के लिए भाजपा आवश्यक है।

जब तक माफियाओं को मार नहीं देंगे तब तक चैन से सांस नहीं लेंगे

यह घोषणा तो विश्वामित्र जी ने हजारों वर्ष पहले कर दी थी। अयोध्या के राजकुमार राम और लक्ष्मण को लेकर गए थे अपने यज्ञ की रक्षा करने के लिए। जिन्होंने निषाचरों को मार कर उनकी रक्षा की।

हम तो राम भक्त हैं हम तो वही करेंगे जो भगवान राम ने कहा था। जब तक माफियाओं को मार नहीं देंगे तब तक चैन से सांस नहीं लेंगे। सुशासन की पहली शर्त होती है सुरक्षा और कानून का राज, लेकिन पहले माफिया कानून को ठेंगा दिखते थे।

अब उन्हीं की छाती पर बुलडोजर चलता है। हमारी सरकार गरीबों, व्यापारियों को अभय प्रदान करने का काम किया है। आगे योगी ने कहा आपके सपोर्ट से अयोध्या में रामलला का मंदिर बना दिया। देश का सम्मान बढ़ा दिया। देश की सीमाओं की सुरक्षा प्रदान कर दी।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी देश के सम्मान को बेचती थी। आतंकवाद और नक्सलवाद को देश के अंदर पनपाए थे। वह भ्रष्टाचार करते थे, बेटी और व्यापारी की सुरक्षा को खतरा बनते थे। पर वह त्योहारों में माफिया खुली जीप में घुसकर के खुशी में चढ़कर के हिंदुओं को भाय और दशक के माहौल में जीने के लिए मजबूर करते थे।

किसी ने सोचा नहीं ताकि गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। लेकिन जिन्होंने सबसे पहले आतंकवाद के खिलाफ संखनाद किया था उसी विश्वामित्र के नाम पर गाजीपुर में हम लोगों ने मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया है।

कांग्रेस का गठबंधन यह कहते हैं की पर्सनल लॉ बोर्ड लागू करेंगे। पर्सनल लॉ का मतलब तालिबानी शासन है। लेकिन यह देश भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान से चलेगा किसी सरिया से नहीं भारत अपने यहां सरिया कानून लागू नहीं होने देगा। बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में भाजपा के प्रत्याशी पारस नाथ राय के समर्थन में जनसभा की और उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। बोले हमारी सरकार आई तो अगले 5 साल तक आप को राशन मिलता रहेगा।
'