Today Breaking News

गाजीपुर में CM योगी बोले- सपा जिन माफिया के सामने नाक रगड़ती थी, उन्हें मिट्टी में मिला दिया

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. सीएम योगी ने गाजीपुर में कहा- समाजवादी पार्टी जिन माफियाओं के सामने नाक रगड़ती थी, उन माफियाओं को मिट्टी में मिला दिया। पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्णानंद राय और स्वर्गीय अवधेश राय को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। यूपी से माफिया का सफाया करने के बाद अब प्रदेश में भारी पैमाने पर निवेश आ रहा है। पूर्वांचल में बड़े स्तर पर निवेश हो रहा है, जिसके बाद यहां फैक्ट्रियां लगेंगी और नौजवानों को यहीं पर नौकरी भी मिलेगी।

सीएम योगी ने सोमवार को गाजीपुर में जनसभा को संबोधित किया।

औरंगजेब मुगलों का सबसे क्रूर बादशाह था। उसने पहले अपने भाई की हत्या की, फिर बाप की। कोई मुसलमान भी अपने बेटे का नाम औरंगजेब नहीं रखता है। औरंगजेब ने हिंदुओं पर जजिया कर लगाया था। वो कहता था टैक्स तो नहीं तो मुसलमान बनो।

आज इसी रास्ते पर कांग्रेस और सपा वाले जा रहे हैं। लगता है सपा-कांग्रेस वालों के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। हमें दोबारा हिंदुस्तान में औरंगजेब को पैदा नहीं होने देना है। जो पूर्ण आपको राम मंदिर निर्माण से प्राप्त हुआ है। सपा कांग्रेस वोट देकर उसे पाप में मत बदलना।

सोनभद्र में CM योगी बोले- सपा वाले तो रामद्रोही हैं

सोनभद्र में योगी ने कहा-जिन लोगों ने आपको पानी के लिए तरसाया था। उन्हें एक-एक वोट के लिए तरसाइए। जिन लोगों ने आपके विकास बाधित किया। उन्हें एक-एक वोट से तरसाइए। सपा वाले तो रामद्रोही हैं। राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं।

सपा और कांग्रेस का घोषणा पत्र देखिए। लगता है कि जैसे मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र हो। इनका कहना है कि अगर कांग्रेस सरकार बनी तो आरक्षण का लाभ मुसलमानों को देंगे। क्या इन लोगों को ST, SC-OBC के आरक्षण में सेंध लगाने देंगे? बाबा साहेब ने भी कहा था कि आरक्षण का धर्म नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा था कि आरक्षण ST, SC-OBC को मिलना चाहिए, लेकिन सपा और कांग्रेस के लोग आपके हक पर डकैती डालना चाहते हैं। इनका घोषणा पत्र कहता है कि सत्ता में आएंगे तो जनता पर विरासत टैक्स लगाएंगे। विरासत टैक्स का मतलब है कि आपके पूर्वजों ने कोई संपत्ति बनाई है, जो आपको मिली है। कांग्रेस की सरकार आने पर उस संपत्ति को आधा ले लेंगे। भारत में तालिबानी कानून नहीं लागू होने देंगे। शरीयत का कानून नहीं लागू होने देंगे।

'