Today Breaking News

दुल्हन के लिए कह दिया कुछ ऐसा, कि बरात में पिट गए बराती, बिना दुल्हनिया लौटा दूल्हा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, आगरा. आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शादी समारोह में जयमाला के लिए दुल्हन देरी से आई। इसको लेकर घराती और बारातियों केे बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। गुस्से में दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया।
नाम न छापने की शर्त पर दूल्हे के रिश्तेदार ने बताया कि कहरई के रहने वाले युवक की शादी बरेली की युवती से तय हुई थी। शुक्रवार सुबह लड़की पक्ष कहरई क्षेत्र के एक मैरिज होम में पहुंचा था। शाम को धूमधाम से बारात मैरिज होम आई थी। द्वार पूजन के बाद दूल्हा स्टेज पर पहुंच गया।

दुल्हन को लाने में देरी हो गई। इस बात से बाराती नाराज हो गए और अपशब्द बोल दिए। इसके बाद बारातियाें और घरातियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। बात बढ़ने पर बुजुर्गों ने दोनों को समझा कर मामला शांत करा दिया।इसके बाद दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया।रात भर समझाने का प्रयास किया गया पर दुल्हन नहीं मानी। शनिवार सुबह सारे बाराती वापस लौट गए।

दूल्हे ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के समझाने भी दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा दिया गया सामान लौटाने और कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात पर सहमति बन गई।देर रात दूल्हा को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ गया।
'